ADEO कैसे बनें 2024 में ? कार्य,योग्यता,सैलरी, सिलेबस सभी जानकारी /ADEO Kaise Bane,

सहायक विकास विस्तार अधिकारी (Adeo) की सम्पूर्ण जानकारी –ADEO कैसे बनें 2024 में ? कार्य,योग्यता,सैलरी, सिलेबस सभी जानकारी /ADEO Kaise Bane,

छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जनपद पंचायतों में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों को सभी पंचायत स्तर पर लागू करवाना होता है जिसके लिए Adeo को समय-समय पर कार्यों का निरीक्षण करते रहना सम्बंधित योजनाओं के कर्मचारी एवं ग्राम पंचायतों के सचिवों के बीच समन्वय बैठना आदि कार्य करना होता है, अतः आप भी Adeo बनना चाहते हैं या Adeo बनने की पूरी जानकारी पाना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें क्योंकि हमने इस लेख के माध्यम से आपको Adeo Kya hota hai, (सहायक विकास विस्तार अधिकारी) क्या होता है और Adeo Kaise Bane, इसकी संपूर्ण जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से जानने को मिलेगा तो चलिए शुरू करते है जानते है की Adeo Kya Hota Hai ?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Adeo Kya Hota Hai जानने से पहले ADEO full form in Panchayat के बारे में जानते है –


ADEO Ka Full Form –  Assistant Development Extension Officer
होता है, तथा Adeo Ka Full Form In Hindi की बात की जाए तो हिंदी में इसे सहायक विकास विस्तार अधिकारी कहा जाता है |

1. ADEO क्या होता है, ADEO KYA HOTA HAI ?

ADEO (सहायक विकास विस्तार अधिकारी) राज्य सरकारों के अधीन जनपद पंचायत स्तर में एक तरह से सहायक अधिकारी होता है तथा इससे और बड़े अधिकारीको DEO (विकास विस्तार अधिकारी) कहा जाता है तथा इससे और उच्च पद पर Chief Executive Officer (CEO) होता है जिनको  हिंदी में, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कहा जाता है, जो की जनपद पंचायत के प्रशासनिक स्तर पर सबसे बड़े अधिकारी होता है, इसलिए ADEO को Development Extension Officer (DEO) जिन्हें हिंदी में विकास विस्तार अधिकारी कहा जाता है और Chief Executive Officer (CEO) के आदेश के अनुसार कार्य करना होता है परन्तु अधिकतर Adeo ka Karya क्षेत्रीय स्तर पर फिल्ड सम्बंधित कार्य होता है |

2. ADEO  बनने के लिए क्या योग्यताए  होनी चाहिए –

दोस्तों ADEO Qualification की बात की जाए तो अलग – अलग राज्यों में अलग – अलग योग्यताएं होती है परन्तु छत्तीसगढ़ राज्य की  बात करें तो इस राज्य में ADEO की  भर्ती 2012 से शुरू हुई है अगर 2012 की भर्ती की बात करें तो उस समय केवल स्नातक पास रखी गई थी परन्तु 2017 की बात करें तो उस समय योग्यता तो स्नातक पास ही था परन्तु जिसके पास  PGDRD (Post-Graduate Diploma in Rural Development) की डिप्लोमा थी उनको 15 अंक अलग से दिया गया परन्तु जिसके पास PGDRD की डिप्लोमा नहीं था उनका 15 अंक घटा दिया गया अतः अब आने वाली ADEO की भर्ती परीक्षा के लिए स्नातक के साथ – साथ PGDRD  की डिप्लोमा भी माँगा जायेगा जो डिप्लोमा (Optional) होगी परन्तु आगे इसको अनिवार्य कर सकता है |

See also  cg d.el.ed counselling 2nd merit list 2023 : छ.गढ़ डी एल एड / बी एड काउन्सलिंग आबंटन सूची जारी यहाँ से देखें अपना नाम |

3. ADEO की चयन प्रक्रिया –

ADEO की भर्ती के लिए सबसे पहले परीक्षा देना होता है जो की ADEO भर्ती के लिए परीक्षा व्यापम के माध्यम से किया जाता है परन्तु चयन के समय मेरिट सूचि के लिए व्यापम को  PGDRD की डिप्लोमा के आधार पर मेरिट सूचि तैयार की जाती है और इन्ही मेरिट सूचि के आधार पर चयन सूचि तैयार कर Adeo भर्ती के लिए चयन किया जाता है  |

4. सहायक विकास विस्तार अधिकारी Syllabus –

Adeo के पद पर चयन के लिए syllabus of adeo के अनुसार ADEO की तैयारी करना होता है अतः ADEO की तैयारी के लिए Syllabus यहाँ है | 

CG ADEO Exam Syllabus –

  1. आजीविका                    – 30 अंक

  2. पंचायती राज व्यवस्था  –    30 अंक

  3. ग्रामीण विकास योजना  –   30 अंक  

  4. सामान्य हिंदी                –  30 अंक

  5. सामान्य ज्ञान                –   30 अंक 

e rojgar

ADEO OLD QUESTION AND ANSWER   

ADEO Syllabus 2023 PDF Download   

स्मरण बिंदु – ADEO कैसे बनें 2024 में ? कार्य,योग्यता,सैलरी, सिलेबस सभी जानकारी /ADEO Kaise Bane,

  • छ गढ़ व्यापम ADEO की परीक्षा Offline के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
  • ADEO परीक्षा के लिए समय सीमा  2.30 घंटे की होगी।
  • प्रश्न पत्र में कुल 150 प्रश्न होंगे प्रत्येक में 01 अंक निर्धारित होगा ।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए बहुविकल्पीय होगा  जिसमे ऋणात्मक अंक 1/4 होगा ।
  • सभी प्रश्न पत्र हिंदी / अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी |

5. ADEO की सैलरी कितनी होती है –

CG ADEO Salary , की बात करें तो Adeo को 2400 ग्रेड पे वेतनमान 5200-20200 तक की होती है परन्तु समय दर समय इसकी वेतनमान में बढ़ोत्तरी होती रहती है |परन्तु वास्तविक वेतनमान की बात करें तो दो वर्ष की परीक्षा अवधि में कम से कम ADEO Salary Per Month 25000/- के आस पास मूल वेतनमान दिया जाता है |

See also  CG ADEO New Syllabus 2024 In Hindi PDF DOWNLOAD | ADEO Syllabus PDF Download

6. सहायक विकास विस्तार अधिकारी के कार्य –

दोस्तों सहायक विकास विस्तार अधिकारी (Adeo) के कार्य की बात करें तो ADEO को जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम जो की जनपद पंचायत में ग्रामों  को एक संकुल के अंतर्गत रखा जाता है और उन्ही संकुल के तहत ADEO को कार्य भार सभांलने के आदेश दिया जाता है जो कि अस्थाई होता है क्योंकि ADEO जो की सहायक अधिकारी होने के कारण कभी- कभी इनको जनपद पंचायत के अंतर्गत, विभिन्न शाखाओं में प्रभारी का काम भी करना पड़ता है या फिर राज्य सरकार द्वारा निकाली गई योजनाओं को सम्बंधित संकुल के अंतर्गत आने वाली ग्रामों तक कार्य को क्रियान्वित करवाना होता है जैसे की छत्तीसगढ़ राज्य की बात करें तो इस राज्य में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान “ के अंतर्गत यंग प्रोफेशनल , क्षेत्रीय समन्वयक तथा संकुल में पीआरपी , इन सभी के साथ मिलकर कार्य को करवाना होता है तथा समय -समय पर इसका निरीक्षक करते रहना ADEO का KARYA होता है |

7. ADEO की तैयारी कैसे करे –

ADEO Ki Taiyari Kaise Kare यह सवाल आपके मन में भी आ रहा होगा तो हम आज की इस पोस्ट में Adeo Ki Taiyari Kaise Kare इसके बारे में भी सभी जानकारी विस्तृत रूप मे देंगे इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें ताकि Adeo Ki Taiyari  आसानी से  किया जा सके |

Cg Adeo Ki Taiyari निम्नानुसार से कर सकते हैं –

  • सिलेबस की सही जानकारी होना चाहिए |
    सिलेबस के लिए यहाँ क्लिक करें 
  • Adeo Ke Liye Best Book का चयन करें जैसे –
  • टुटेजा की बुक
  • हरिराम पटेल की बुक
  • प्रशासकीय प्रतिवेदन (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग)
  • छत्तीसगढ़ में विकास के आयाम (सरकारी बुक)
  • इंटरनेट से ज्यादा से ज्यादा सिलेबस के अनुसार टॉपिक को खोजें तथा उनको सेव करके रखें और पढ़ाई करते रहें 
  • Adeo संबंधित सभी जानकारी के लिए Erojgasamachar.com का अवलोकन करते रहे
See also  # जल संसाधन विभाग में नयी भर्ती / छ गढ़ राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021/ Cg Rojgar Samachar

8. आभार   –

हम आशा करते है की इस लेख के माध्यम से आपको ADEO क्या होता है , ADEO Kaise Bane, ADEO के आधिकारिक कार्य ,ADEO Ki Salary, चयन प्रक्रिया, Adeo Ki Taiyari Kaise Kare आदि सम्बंधित पूरी जानकारी दी गई है अतः आप इस जानकारी का लाभ उठाकर अपनी योग्यता के आधार पर नियुक्त (चयन) होकर सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते है |

आशा करता हूँ कि हमारे द्वारा बताई गयी सभी जानकारी समझ आई होगी अगर मन में कोई सवाल  हो तो आप हमें कमेन्ट करके हमें पूछ सकते है, आपने www.erojgarsamachar.com पर दी गई जानकारी को पूरा पढ़े इसके लिए हम दिल से आभार व्यक्त करते है तथा Cg Rojgar Samachar की जानकारी के लिए आप e rojgar samachar सर्च करके नयी – नयी रोजगारों की जानकारी पाते रहे |
{Thank You}

इन्हें भी चेक करें –

=> ADEO New Syllabus की जानकारी ADEO कैसे बनें 2024 में ? कार्य,योग्यता,सैलरी, सिलेबस सभी जानकारी /ADEO Kaise Bane,
=> छात्रावास अधीक्षक कैसे बने सम्पूर्ण जानकारी पाये  ADEO कैसे बनें 2024 में ? कार्य,योग्यता,सैलरी, सिलेबस सभी जानकारी /ADEO Kaise Bane,
=> छ गढ़ डीएलएड /बी एड काउंसलिंग कहा से करें सम्पूर्ण जानकारी ADEO कैसे बनें 2024 में ? कार्य,योग्यता,सैलरी, सिलेबस सभी जानकारी /ADEO Kaise Bane,
=> Adeo की जानकारी के लिए- Official Website ADEO कैसे बनें 2024 में ? कार्य,योग्यता,सैलरी, सिलेबस सभी जानकारी /ADEO Kaise Bane,

लोगों द्वारा पूछे जाने वाले सवाल –

ADEO का मतलब क्या होता है ?

ADEO जिसे हिंदी में “सहायक विकास विस्तार अधिकारी” कहा जाता है जिसका चयन जनपद पंचायत में एक अधिकारी के रूप में किया जाता है |

ADEO बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए ?

ADEO बनने के लिए कम से कम स्नातक की डिग्री होना चाहिए एवं PGDRD की डिप्लोमा होना चाहिए तथा यह डिप्लोमा एक वैकल्पिक होता है |

ADEO Full Form क्या होता है ?

Assistant Development Extension Officer होता है, तथा Adeo Ka Full Form In Hindi की बात की जाए तो हिंदी में इसे सहायक विकास विस्तार अधिकारी कहा जाता है |

Leave a Comment

error: Content is protected !!